लखनऊ – कामकाजी महिलाओं को यूपी सरकार का तोहफा,योगी सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला—लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और गाज़ियाबाद में बनेगा ‘वर्किंग वूमेन हॉस्टल’।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महत्त्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत कुल 8 अत्याधुनिक हॉस्टल बनाए जाएंगे।
हर हॉस्टल में 500 महिलाओं के ठहरने की सुविधा होगी—यानि कुल 4,000 कामकाजी महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा। ये हॉस्टल न सिर्फ सुरक्षित होंगे, बल्कि इनमें भोजन, चिकित्सा और परिवहन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।सराहनीय पहल:
योगी सरकार की यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम हैयह न सिर्फ शहरी महिलाओं को राहत देगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करेगा।



More Stories
लखनऊ – यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को लेकर लिया बड़ा फैसला,अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।
शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,50 हजार का इनामी बदमाश रिहान ढेर।
लखनऊ-योगी सरकार ने पूर्ब चंदौली जनपद के 1 मामले में तीन SDM अधिकारियों को किया निलंबित।