
गौतमबुद्धनगर थाना सूरजपुर पुलिस व सर्विलांस टीम/सीडीटी टीम के माध्यम से अभि0गण 1.संजय पुत्र सुरेन्द्र सिंह 2.अमित कुमार पुत्र बनवारी लाल को मिडिएशन कोर्ट सूरजपुर न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त संजय व अमित कुमार उपरोक्त के विरूद्ध थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0- 252/2025 धारा 318(4)/338/336(4)/340(2) बीएनएस पंजीकृत है, जो अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त थे।
अपराध का तरीका-
अभियुक्तगण संजय व अमित कुमार उपरोक्त द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर शातिर अभियुक्तो की जमानत दी जाती थी , इसी तरह अभियुक्तगण संजय व अमित कुमार उपरोक्त के द्वारा थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा पर मु0अ0सं0-265/2023, अंतर्गत धारा- 8/21, 27ए,27,29ए,37 एन0डी0पी0एस0 एक्ट एवं 14 विदेशी अधिनियम में अभियुक्त डेनियल की जमानत दी गयी थी जिसमें अभियुक्त अमित कुमार उपरोक्त द्वारा राकेश के नाम कागजात स्वंय को बताते हुए प्रस्तुत किये गये थे उक्त जमानत के सम्बन्ध में न्यायालय द्वारा जाँच करायी गयी तो उक्त दोनो अभियुक्तगण द्वारा फर्जी जमानत न्यायालय प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम गौतमबुद्धनगर में नियुक्त लिपिक द्वारा उक्त तहरीर देकर मु0अ0सं0- 252/2025 धारा 318(4)/338/336(4)/340(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1.संजय पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी दलाल पटटी ग्राम सदरपुर थाना बापूधाम जनपद गाजियाबाद उम्र 53 वर्ष,
2.अमित कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी भूपेन्द्रपुरी कालोनी गली नं0 04 मोदीनगर थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद उम्र 29 वर्ष।
More Stories
नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा चैन चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार।
ग्रेटर नोएडा थाना दनकौर पुलिस व टप्पेबाज बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड,2 बदमाश गिरफ्तार।
नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड, मुठभेड के दौरान एक बदमाश गिरफ्तार।