ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में जिला ताइक्वांडो संघ गौतम बुद्ध नगर ने 6वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न स्कूल, एकेडमी और विश्वविद्यालय के करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन विश्वविद्यालय के डॉ प्रमोद कुमार, डीन छात्र कल्याण, डॉ कपिल दवे ,खेल निदेशक सुमित चक्रवर्ती (अंतर्राष्ट्रीय रेफरी) दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और भार वर्गों में मुकाबले किए।

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि ताइक्वांडो के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सभी को सीखना चाहिए क्योंकि यह सेल्फ डिफेंस के लिए बेहद उपयोगी है और इससे हम अपनी सुरक्षा खुद कर सकते।
शारदा विश्वविद्यालय से रिशांक अग्रवाल (खेल अधिकारी एवं आयोजन अध्यक्ष) ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना भी पैदा करती है।



More Stories
ग्रेटर नोएडा जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में SAMHiTA परियोजना के साथ शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार।
जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल,ग्रेटर नोएडा–कक्षा 5A एवं 5B का ग्रेजुएशन समारोह।