सिकंदराबाद: सिकंदराबाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने किशनलाल निशंक की कोठी के प्रांगण में करप्शन फ्री किया संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक में नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया एवं बढ़ाते हुए भ्रष्टाचार पर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। बैठक की अध्यक्षता चौधरी ओमकार निशंक ने एवं संचालन जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान ने किया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है जिस कारण गांव के ग्रामीण तहसील एवं ब्लाक के चक्कर काटते रहते हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सिकंदराबाद तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए संगठन के द्वारा नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है नगर कार्यकारिणी में मलखान सिंह यादव को नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह को महासचिव शादी राम यादव को कोषाध्यक्ष रवि कुमार को उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को शहर सचिव झम्मन सिंह को शहर उपाध्यक्ष जितेंद्र को मीडिया प्रभारी जगबीर सिंह को उपाध्यक्ष सुभाष को प्रभारी राधे श्याम को सचिव जसवंत सिंह को शहर सचिव राजकुमार को प्रवक्ता उधम सिंह को नगर प्रभारी मेजर राजकुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वही नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसकी पूर्णता ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे। सिकंदराबाद तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने का हर संभव कार्य करेंगे।
इस दौरान- इस दौरान जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान बसंत भाटी नीरज भड़ाना ऋषि बंसल मनोज अधाना दिनेश राय मोहित अधाना डॉक्टर पिंटू बेगराज भाटी दया प्रधान रघुराज भाटी लोग मौजूद रहें।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।