ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की खास पहचान परी चौक को चमकाने का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ओएसडी गुंजा सिंह परी चैक पर चल रहे कार्यों की निगरानी नियमित रूप से कर रहीं हैं।

बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने परी चैक पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि परी चौक पर लगीं परियों को रिपेयर करने के साथ ही साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य कराया जा रहा है। आसपास पेड़ों की छंटाई की जा रही है। परी चौक पर फाउंटेन को दुरुस्त किया जा रहा है। आसपास की ग्रीन बेल्ट की सफाई की जा रही है। गोलचक्कर पर नई घास भी लग रही है। लाइटिंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इन कार्यों को एक माह के भीतर संपन्न करने के निर्देश दिए गए हैं। ओएसडी के दौरे के समय उद्यान विभाग के प्रभारी पीपी मिश्रा भी मौजूद रहे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।