दनकौर ऐतिहासिक नगरी दनकौर के पास से गुजर रहे बाईपास की सड़क बनाने में यमुना प्राधिकरण के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के विरोध में गुरुवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हो रहे जलभराव में धान व दर्जनों पेड़ रोपित करके विरोध प्रदर्शन किया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान ने बताया कि कुछ माह पूर्व यमुना प्राधिकरण द्वारा दनकौर देहात व बिलासपुर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को यमुना एक्सप्रेस वे तथा नोएडा दिल्ली मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराया गया था जोकि भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया और कुछ माह में ही सड़क पूरी तरह टूट गई जिसने तालाब का रूप ले लिया। मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि सड़क टूटने और जलभराव होने से आए दिन दुर्घटनाएं होने से लोगों का जानमाल का नुकसान हो रहा है। दिनेश नागर ने बताया कि गुरुवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हो रहे जलभराव में धान व दर्जनों पेड़ लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द की इस सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन यमुना प्राधिकरण पर आंदोलन करने को विवश होगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान,राकेश नागर, सूबेदार दुलीचंद नागर, ब्रह्म प्रधान, कमल नागर, तनिश नागर, आर्यन, कुलबीर भाटी, गौरव भाटी, प्रभु, कार्तिक, शिवम कसाना आदि लोग मौजूद रहे।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।