गौतमबुद्धनगर नोएडा थाना सैक्टर 24 पुलिस टीम के द्वारा सैक्टर 54 एलिवेटिड रोड के नीचे पिलर नं0 पी-96 के पास चैकिंग के दौरान एनटीपीसी की तरफ से एक स्कूटी सवार व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया,संदिग्ध प्रतीत होने पर रुकने का इशारा किया तो वह रूका नहीं बल्कि पीछे मुड़कर सैक्टर 54 के जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगा और डिस्बैलेंस होकर गिर गया तथा अपने आप को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।

पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान जितेन्द्र पुत्र स्व. शीशपाल निवासी न्यू कोण्डली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली मूल पता ग्राम बहीयापुर, जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 33 वर्ष के रूप में हुयी है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक खोखा व 1 जिन्दा कारतूस, दो मोबाईल फोन (ओपो व वीवो कम्पनी) व बिना नम्बर प्लेट लगी एक स्कूटी हीरो मैस्ट्रो बरामद हुई है। उक्त बरामद स्कूटी के सम्बन्ध में थाना ई-पुलिस स्टेशन एम0वी0 थेफ्ट दिल्ली पर मु0अ0सं0 40003/2024 पंजीकृत है। गिरफ्तार/घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



More Stories
बिसरख पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से 1 तमंचा .315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस बरामद।
नोएडा थाना सैक्टर 58 पुलिस ने 1 वाहन चोर को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल व एक अवैध चाकू बरामद।