ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर की सदर तहसील में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार एवं किसानों के प्रति अधिकारीयों कर्मचारियों की उदासीनता लापरवाही के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन 1 अगस्त को प्रदर्शन करेगा। इसके संदर्भ में आज संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को संबोधित पत्र एडीएम भैरपाल सिंह को सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुध नगर की सदर तहसील में अधिकारी एवं कर्मचारी का लापरवाह रवैया दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ जा रहा है। क्षेत्र के किसान अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इधर से उधर भटकते रहते हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि पिछले कई महीने दाखिल खारिज को लेकर लेखपाल एवं अन्य अधिकारी किसानों को परेशान करते हैं। दाखिल खारिज करने के एवज में रिश्वत मांगते हैं। अगर किसान पैसा ना दे तो उसका काम नहीं किया जाता। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि लोग तमाम समस्याओं के समाधान हेतु सदर तहसील के कर्मचारी एवं अधिकारियों के लापरवाह रवैया से पीड़ित है। इसके विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन 1 अगस्त को हल्ला बोल प्रदर्शन सदर तहसील के प्रांगण में करेगा।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।