ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जेवर विधानसभा के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटें लगाने जा रहा है। साथ ही रोजा याकूबपुर और खोदना खुर्द के छह फीसदी आबादी भूखंड में विद्युतीकरण के साथ ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर गांवों व सेक्टरों में ब्लैक स्पॉट चिंहित कर स्ट्रीट लाइटें व हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह की निगरानी में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जेवर विधानसभा के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल ने बताया कि इन गांवों में 3740 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त इन गांवों के श्मशान घाट, कब्रिस्तान, प्लेग्राउंड, बरातघर, चौराहों और स्कूलों में 80 हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी। स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटों के लिए कंपनियों का चयन कर लिया गया है। उनको कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं रोजा याकूबपुर और खोदना खुर्द के छह फीसदी आबादी भूखंड में विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार से मिले थे। सीईओ के निर्देश पर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वर्क सर्किल एक की टीम ने मौके पर जायजा लिया। एसीईओ प्रेरणा सिंह को रिपोर्ट सबमिट की और एसीईओ ने मंजूरी दे दी है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य को शीघ्र शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन व टू, बीटा वन व टू, गामा वन व टू, डेल्टा वन, टू व थ्री और ईटा वन व टू में अभियान चलाकर खराब स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों को दुरुस्त कराया।
—————
एसीईओ का बयान
———-
“प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने सर्वे कर ब्लैक स्पॉट चिंहित कर लिए हैं। इन जगहों पर स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे गांवों व सेक्टरों में ब्लैक स्पॉट खत्म हो जाएंगे। विभाग को स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।”
प्रेरणा सिंह, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।