एनसीआरलाइव : गौतम बुद्ध नगर, 16 सितंबर 2025 पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट परिसर से राहत सामग्री से भरे वाहन को जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह राहत सामग्री जिला प्रशासन एवं नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (NAEC) के संयुक्त प्रयास से भेजी गई है। सामग्री में 13500 Apparel’s, 1500 मेडिकल किट, 500 दूध बॉक्स एवं अन्य राहत सामग्रियाँ सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर द्वारा किया गया यह प्रयास सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे,नगर मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर दुर्गेश सिंह, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार व नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल उपस्थित रहे।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।