गौतम बुद्ध नगर, 23 सितंबर 2025 पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह एवं जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर एयरपोर्ट निर्माण कंपनी के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को अब तक की प्रगति एवं निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक में बिंदुवार चर्चा कर विभिन्न तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

तदोपरांत पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट का भौतिक निरीक्षण किया तथा सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं तथा प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करे। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, ज्वाइंट सीपी राजीव एन मिश्रा, डीसीपी साद मियां खान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, ओएसडी यमुना विकास प्राधिकरण शैलेंद्र कुमार, एसीपी जेवर सार्थक सेंगर, मनीष कुमार मिश्रा, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की सीओओ किरन जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।