एनसीआर लाइव: ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा चूहडपुर खादर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर पुरस्कार समारोह 2025 में ग्राम विकास,समाज सुधार,समाज सेवा,पर्यावरण के प्रति समर्पित कार्य करने पर संस्था के द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया की नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित डॉक्टर बी आर अंबेडकर पुरस्कार समारोह 2025 में देश के विभिन्न राज्यों से आए विभिन्न प्रतिभाओं को डॉ बी.आर. अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनर तले वह पिछले 12 वर्षों से ग्राम विकास,समाज सुधार,समाज सेवा,पर्यावरण को बेहतर बनाने एवं भ्रष्टाचार अत्याचार शोषण के ख़िलाफ़ आंदोलन के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने का कार्य कर रहे हैं। उनके इस कार्य को देखकर डॉ बी.आर. अंबेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के द्वारा उन्हें यह अवार्ड देकर सम्मानित किया, उन्होंने बताया कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मठता,ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक गांव समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि यह अवार्ड संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पित है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्पोर्ट्स फाऊंडेशन के अध्यक्ष मास्टर बी.के भारत,जनरल सेक्रेटरी उत्तम,डॉक्टर कृष्ण गोपाल,राजू भड़ाना,सुंदरम के पटेल आदि का आभार प्रकट किया।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।