एनसीआर लाइव: ग्रेटर नोएडा। जापान के मिजुहो बैंक का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा। निवेश की संभावनाओं के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और आईआईटीजीएनएल के प्रबंध निदेशक एनजी रवि कुमार, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
प्राधिकरण की तरफ से प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें ग्रेटर नोएडा और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर को जापानी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष प्रदर्शित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के प्लग एंड प्ले सिस्टम, वेस्ट प्रोसेसिंग सिस्टम और बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी देखकर सराहा और यहां निवेश की इच्छा जताई। इस दौरान आईआईटीजीएनएल की पूरी टीम मौजूद रही। बता दें कि मिजुहो बैंक जापान का एक प्रमुख वित्तीय सेवा समूह है, जो मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप का हिस्सा है। यह जापान के सबसे बड़े बैंकों में से एक है और व्यक्तियों, एसएमई, बड़े निगमों और वित्तीय संस्थानों को विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।