एनसीआर लाइव: गौतमबुद्धनगर 01 नवंबर, 2025 उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों दादरी, सदर एवं जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 201 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार मुख्य अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी ने आज तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की शिकायतें सुनी। इस दौरान 118 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया। इस अवसर उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, तहसीलदार दादरी अजय कुमार सिंह, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां 75 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
इसी क्रम में सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 08 शिकायत दर्ज की गईं, जिनमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।