एनसीआर लाइव: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सेक्टर अल्फा -टू में अवैध रूप से लग रहे अतिक्रमण पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई, जिसमें लगभग 30 काउंटर जब्त कर लिए गए। सड़क किनारे एवं दुकानों के सामने बने इन अवैध काउंटर से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। सेक्टर के लोग इन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीईओ प्रेरणा सिंह के निर्देश पर ओएसडी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अर्बन सर्विस विभाग के टीम ने यह कार्रवाई की है। अर्बन सर्विस विभाग की तरफ से सभी को हिदायत दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। काउंटर जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।