गौतमबुद्धनगर दिनांक 11.12.2025 को थाना फेस-1 पुलिस व सर्विलांस टीम नोएडा की संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 06 साइबर अभियुक्तगण 1. तनिष्का पुत्री सुरेश कुमार वर्मा, 2. अनिल बघेल पुत्र कृष्ण कुमार, 3. मनीष कुमार त्रिपाठी पुत्र छविनाथ त्रिपाठी, 4. गौरव पुत्र पप्पन बघेल, 5. राधा बल्लभ पुत्र गणेश दास, 6. योगेश बघेल पुत्र प्रेमकान्त बघेल को सेक्टर-2 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त 20 मोबाइल फोन, 05 CPU, 05 मॉनिटर, 01 लैपटॉप, 06 कीबोर्ड, 06 माउस, 06 हेडफोन, 01 IPTV बॉक्स, 02 एयरटेल एक्स्ट्रीम फाइबर राउटर व 03 मोहरे बरामद की गई है।

अपराध करने का तरीका-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को भारतीय, पाकिस्तानी व अन्य देशों के ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन कम दामों में अवैध रूप से उपलब्ध कराते हैं। अभियुक्तगण WEBBIZ SERVICES LLC कंपनी के नाम पर विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म के विभिन्न सब्सक्रिप्शन चैनलों के कंटेंट को बिना किसी लाइसेंस के कैप्चर करते हैं और उसकी कॉपी को प्रसारित करते हैं, जैसे कि उपभोक्ता को वैध रूप से सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा हो। कुछ समय बाद अभियुक्तगण सब्सक्रिप्शन बंद कर देते हैं और रिनुअल के नाम पर उपभोक्ता से बार-बार पैसों की मांग करते हैं। हर सब्सक्रिप्शन को 100 डॉलर से 300 डॉलर तक में बिक्री करते हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1- तनिष्का पुत्री श्री सुरेश कुमार वर्मा, निवासी पॉकेट-1, केन्द्रीय विहार, सेक्टर-82, नोएडा, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र 24 वर्ष।
2- अनिल बघेल पुत्र श्री कृष्ण कुमार, निवासी वृंदावन, मथुरा वर्तमान पता सुपरटेक केप्टाउन, सेक्टर-113 नोएडा, गौतमबुद्धनगर, उम्र 28 वर्ष।
3- मनीष कुमार त्रिपाठी पुत्र श्री छविनाथ त्रिपाठी, निवासी भोगिया, थाना मसरथ, छपरा (सारन) बिहार वर्तमान पता सेक्टर-20 नोएडा, गौतमबुद्धनगर, उम्र 32 वर्ष।
4- गौरव पुत्र पप्पन बघेल, निवासी कस्बा व थाना वृंदावन, मथुरा वर्तमान पता अशोक नगर दिल्ली, उम्र 23 वर्ष।
5- राधा बल्लभ पुत्र गणेश दास, निवासी गोविन्द बाग, वृन्दावन, मथुरा वर्तमान पता सुपरटेक केप्टाउन, सेक्टर-113 नोएडा, गौतमबुद्धनगर, उम्र 30 वर्ष।
6- योगेश बघेल पुत्र प्रेमकान्त बघेल, निवासी माधव विलास कालोनी, कस्बा व थाना वृंदावन, मथुरा वर्तमान पता अशोक नगर, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा फर्जी शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने के नाम 3 करोड रूपये की धोखाधड़ी/ठगी मे संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार।
नोएडा थाना फेस-2 पुलिस द्वारा 3 माह से लापता बालक को सकुशल परिजनों के किया सुपुर्द।
नोएडा थाना फेस-2 पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 1 अवैध पिस्टल व 1 जिंदा कारतूस बरामद।