NCR Live News

Latest News updates

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने के लिए बरेली पहुंचे,आवास पर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। विधायक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

एनसीआर लाइव: बरेली में दिवंगत विधायक प्रोफेसर डॉ श्याम बिहारी लाल के निधन के बाद दूसरे दिन शनिवार सुबह 11: 43 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के शक्ति नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। बता दें कि फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की मीटिंग में हिस्सा लेने गए थे।

 

About Author