February 23, 2026

NCR Live News

Latest News updates

सेंट्रल नोएडा थाना इकोटेक-3 पुलिस और शातिर बदमाश के बीच हुई पुलिस मुठभेड़,एक बदमाश गिरफ्तार।

गौतमबुद्धनगर दिनांक 02.01.2026 को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बिजली घर,जलपुरा के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त युवक को रूकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार युवक रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेज गति से चलाते हुए हबीबपुर की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उपरोक्त युवक की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिस पर मोटरसाइकिल सवार युवक द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान अजय नाथ पुत्र महिपाल नाथ निवासी ग्राम बिसरख, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र 30 वर्ष के रुप में हुयी है। घायल बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट्स, एक लाल मिर्च का पैकेट व एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो रास्ते में आते-जाते लोगो की आंख में मिर्च डालकर लूट व चोरी की घटना कारित करता है।अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।अभियुक्त का विवरण-
अजय नाथ पुत्र महिपाल नाथ निवासी ग्राम बिसरख, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र 30 वर्ष।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें