एनसीआर लाइव:आज देश को अंग्रेजो के शासन से मुक्त हुए 78 साल हो चुके हैं उसके बाद से देश में प्रजातंत्र व्यवस्था लागू है और 1947 से लेकर अभी तक जो भी नियम कानून बनाए गए हैं वो सभी कुछ जाति विशेष को ध्यान में रखकर ही बनाए गए हैं और सवर्ण समाज को उन कानूनों के माध्यम से टार्गेट किया गया है पिछले 78 सालों मैं देश की परिस्थितियों में बहुत बड़े स्तर पर बदलाव हो चुके हैं जब एक बार कोई विधायक बन जाता है तो एक बार के कार्यकाल में ही वो अपनी आगे की दो पीढ़ियों की व्यवस्था कर लेते हैं पर जातिगत आरक्षण से कितना इन जातियों का भला हुआ है समझ में नहीं आ रहा है और जातिगत आरक्षण से भी केवल उन लोगों को ही फायदा हो रहा है जिस परिवार के कई लोग इसका लाभ ले चुके हैं क्योंकि उनके द्वारा अपने बच्चों ऐसे स्कूल और कोचिंग संस्थान मैं शिक्षा दिलाई जा रही है जो आम इंसान के लिए सम्भव नहीं है और फिर आगे चलकर आरक्षण के चलते इन परिवार के लोग ही नौकरी पाने मैं सफल हो पा रहे हैं गरीब आरक्षित परिवार कों 80 वर्ष के बाद भी जातिगत आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है इस समय बदलते हुए समय के साथ सभी जातियों के गरीब परिवारों को आरक्षण का लाभ मिले उसके लिए जरूरी है कि देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू की जाए और शोषित और वंचित लोगों का सहयोग करके उनके जीवन स्तर मैं सुधार करके मुख्य धारा से जोड़ा जाए
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट और राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए उसके लिए देश व्यापी आंदोलन चलाकर लोगों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया जाएगा।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।