February 22, 2026

NCR Live News

Latest News updates

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में SAMHiTA परियोजना के साथ शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार।

एनसीआर लाइव ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में SAMHiTA प्रोजेक्ट के एक विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हेतु भ्रमण किया।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सुधा गोपालकृष्णन (परियोजना निदेशक, SAMHiTA एवं कार्यकारी निदेशक,आईआईसी –इंटरनेशनल रिसर्च डिवीजन), श्री अरुण सिंघल (सलाहकार,आईआईसी –इंटरनेशनल रिसर्च डिवीजन), निहारिका गुप्ता (परियोजना प्रबंधक, SAMHiTA) तथा श्री सौरव शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोo राणा प्रताप सिंह से भेंट कर सहयोग की संभावनाओं पर दूरदर्शी एवं सार्थक संवाद किया।

SAMHiTA ( साउथ एशियन मेनुस्क्रिप्ट हिस्टरीज़ एंड टेक्सचुअल आर्काइव ), इंडियन इंटरनेशनल सेंटर की एक प्रमुख पहल है, जिसे मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स का समर्थन प्राप्त है। इस परियोजना का उद्देश्य विश्वभर में संकलित दक्षिण एशियाई पांडुलिपियों का एक व्यापक डिजिटल भंडार विकसित करना है, जिससे उच्च-गुणवत्ता की छवियों, विद्वतापूर्ण विवरणों एवं मेटाडाटा के माध्यम से बिखरी हुई ज्ञान-परंपराओं को डिजिटल रूप से “पुनः एकत्र” किया जा सके।

परियोजना के प्रथम चरण (2022–2023) में SAMHiTA पोर्टल पर 1,100 पांडुलिपियाँ सफलतापूर्वक अपलोड की गईं। द्वितीय चरण के मध्य-2026 तक अतिरिक्त 3,000 पांडुलिपियाँ जोड़ी जाएँगी, जिससे यह दक्षिण एशियाई पांडुलिपि विरासत का विश्व के सबसे बड़े डिजिटल संग्रहों में से एक बन जाएगा।

बैठक के दौरान SAMHiTA और जीबीयू के बीच पांडुलिपि डिजिटलीकरण, अभिलेखीय दस्तावेज़ीकरण, शैक्षणिक अनुसंधान तथा डिजिटल ह्यूमैनिटीज़ पहलों में सहयोग पर विशेष रूप से चर्चा हुई। दीर्घकालिक सहयोग को औपचारिक रूप देने हेतु एक समझौता ज्ञापन (एम ओ यू ) की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें