एनसीआर लाइव ग्रेटर नोएडा:शारदा विश्वविद्यालय,ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) के तत्वावधान में 4वां अंतरराष्ट्रीय एवं 25वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन मानसिक स्वास्थ्य और मनोचिकित्सा नर्सिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

वर्तमान समय में प्राकृतिक आपदाओं, महामारी और अन्य आपात स्थितियों में वृद्धि के बीच मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन का विषय “सेवाओं तक पहुंच: आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य – नर्सों को सशक्त बनाना।” रखा गया है
सम्मेलन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य नर्सों को प्रशिक्षण, ज्ञान और नवाचार के माध्यम से अधिक सक्षम बनाना है, ताकि वे संकट की घड़ी में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इनमें निमहांस, एम्स और आईएचबीएएस जैसे प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं। सम्मेलन में राधाकृष्णन (निमहांस, बेंगलुरु), राजेश सागर (एम्स), सुजाता सतपथी (एम्स), संध्या गुप्ता (एनएचआरसी, भारत सरकार), कर्नल केका चटर्जी (मिलिट्री नर्सिंग सर्विस, आर्मी हॉस्पिटल) और जी. बालामुरुगन (टेली मानस, निमहांस बेंगलुरु) जैसे वक्ता अपने विचार और अनुभव साझा कर रहे हैं।
यह सम्मेलन डिजिटल मेंटल हेल्थ मिशन के अनुरूप आयोजित किया गया है, जो मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक के माध्यम से अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सम्मेलन विचार-विमर्श, शोध, प्रशिक्षण और सहयोग का एक प्रभावी मंच प्रदान कर रहा है।

शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता ने कहा कि आपदाओं और आपात स्थितियों के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उतनी ही आवश्यक होती हैं जितनी शारीरिक स्वास्थ्य सेवाएं। मानसिक स्वास्थ्य नर्सें पीड़ितों को संबल देती हैं और उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद करती हैं।
आईएसपीएन के संरक्षक और इंडियन नर्सिंग काउंसिल के अध्यक्ष टी. दिलीप कुमार ने कहा कि ISPNC 2026 केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि एक सशक्त पहल है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को आपदा प्रबंधन की मुख्यधारा में लाना और नर्सों को हर आपात स्थिति के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्कूल के डीन राजा, किरण सहित फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिक्षकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान।
डीसीजे ग्रुप के निदेशक अवनीश सिंह विसेन द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन,रक्तदान शिविर में 336 रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा और किया रक्तदान।
यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने बाल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया,कैंसर से जंग जीत चुके बच्चों के साथ मनाया गया जिंदगी का जश्न।