शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ के अंतर्गत डेंटल एजुकेशन यूनिट द्वारा एसएमएसआर में *“डेंटिस्ट्री बियॉन्ड द क्लिनिक: करियर्स, सिस्टम्स एंड द फ्यूचर ऑफ प्रैक्टिस इन इंडिया”* विषय पर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सत्र का सफल आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों और संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

सत्र का मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सा के विद्यार्थियों और पेशेवरों को पारंपरिक क्लिनिकल प्रैक्टिस से आगे बढ़कर करियर के विविध विकल्पों और उभरते रुझानों से अवगत कराना था। अपने संबोधन में डॉ. अरोड़ा ने बीडीएस के पश्चात उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों, विशेषज्ञता (स्पेशलाइजेशन) एवं नॉन-क्लिनिकल भूमिकाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने कॉर्पोरेट और संगठित दंत चिकित्सा के बढ़ते प्रभाव, आधुनिक प्रैक्टिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीकों के समावेशन, तथा सैन्य दंत चिकित्सा से प्रेरित नेतृत्व, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर भी विशेष जोर दिया।

*चीफ गेस्ट लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. विमल अरोड़ा, एमडीएस, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम एवं बार, ओएसआरई (ओमान), चीफ क्लिनिकल ऑफिसर ने कहा:* “दंत चिकित्सा का भविष्य केवल क्लिनिक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अब डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और संगठित स्वास्थ्य प्रणालियों के साथ तेजी से विकसित हो रहा है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर नए करियर अवसरों को अपनाएं और एक जिम्मेदार, नैतिक एवं दूरदर्शी पेशेवर के रूप में स्वयं को तैयार करें।”

*शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के प्रोफेसर एवं डीन, डॉ. हेमंत साहनी ने कहा:* “यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा क्योंकि इसने उन्हें दंत चिकित्सा के बदलते परिदृश्य और नए करियर विकल्पों से परिचित कराया। आज के समय में केवल क्लिनिकल स्किल्स ही नहीं, बल्कि तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करना है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। ऐसे आयोजन उन्हें प्रेरित करते हैं और उनके पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
इस सत्र के दौरान डॉ. आशीष, डॉ. भार्गव, डॉ. आयुष, डॉ. महिंदर, डॉ. रोहित, डॉ. पल्लवी सहित सभी विभागों के डीन, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ, स्टूडेंट्स आदि मौजूद रहे।



More Stories
HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 21 एवं 22 अप्रैल को “जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026”भव्य आयोजन।
जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती ‘पर विशेष असेंबली का आयोजन।
ग्रेटर नोएडा जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन।