NCR Live News

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी का 1 RRU,चोरी की 1 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद।

ग्रेटर नोएडा दिनांक 18.04.2026 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण 1. रविन्द्र पुत्र शेर सिंह 2. राहुल पुत्र विकास 3. प्रवीन पुत्र श्रीचन्द्र को यथार्थ गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 1 RRU, चोरी की 01 मोटरसाइकिल रजि.नं.- UP16EM0670 व 3 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्तगण द्वारा रेकी कर मोबाइल टॉवर से RRU उपकरण एवं मोटरसाइकिल की चोरी की जाती थी तथा पकड़े जाने के डर से अपने पास चाकू भी रखते थे। अभियुक्तों से बरामद RRU उपकरण व मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की गई तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि करीब 04-05 दिन पूर्व कासना क्षेत्र से RRU उपकरण चोरी किया था तथा लगभग 01 वर्ष पूर्व सूरजपुर क्षेत्र से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। अभियुक्तों ने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0-192/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1.* रविन्द्र पुत्र शेर सिंह निवासी कस्बा व थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।
*2.* राहुल पुत्र विकास निवासी कस्बा व थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।
*3.* प्रवीन पुत्र श्रीचन्द्र निवासी कस्बा व थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।

 

About Author