गाजियाबाद संवाददाता (हर्ष तोमर)
तुलसी निकेतन कॉलोनी में लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। यहां 33 लाख रुपए की लागत से नाले की मरम्मत और सफाई का कार्य किया जाएगा। नाले की सफाई के लिए जीडीए ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना के मुताबिक नाले की मरम्मत न होने से बारिश में पूरी कॉलोनी तालाब बन जाती है। लोगों के घरों के बाहर पानी जमा होने से मकानों में भी सीलन हो जाती है। आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों ने साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा और स्थानीय पार्षद को पत्र देकर नाले की मरम्मत की मांग की थी ताकि बारिश में लोगों को जलभराव की समस्या न हो। फिलहाल, लोगों की समस्या को देखते हुए 33 लाख रुपए की लागत से नाले की मरम्मत और सफाई का कार्य किया जाएगा। नाले की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नाले की मरम्मत होने से कॉलोनी के करीब 8 हजार लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। इसी खुशी में लोगों ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए महासचिव बलवंत सिंह, मीडिया प्रभारी आनंद गौतम, सह सचिव पवन बब्बर, संगठन मंत्री रामकिशन, राकेश गोयल, सुभाष चंद, अनिल सक्सेना, सचिन, विनोद, मोहित, राहुल, सुरेंद्र, राजीव, युग आदि मौजूद रहे। उधर, जीडीए के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर एसके सिन्हा ने बताया कि जल्द ही नाले की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।