गाजियाबाद संवाददाता
लाजपत नगर व्यापार मंडल के लोगों ने साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक को उनके कार्यालय पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। व्यापारी नेता हिमांशु शर्मा ने बताया कि उनकी टीम करीब 11 बजे साहिबाबाद थाने पहुंची और कार्यभार संभालने पर थाना प्रभारी निरीक्षक को बुके भेट की और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के लोगों ने थानाध्यक्ष से अपने सहयोग की पेशकश करते हुए कानून व्यवस्था में सुधार लाकर मजबूती प्रदान करने की पेशकश की। इस दौरान ठाकुर सुखबीर सिंह, प्रशांत पटेल, मोहित शर्मा, विमल शर्मा, मदन सिंह,बरलाज सिंह, मोहम्मद रफीक आदि मौजूद रहे।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।