नोएडा: नोएडा के सेक्टर 50 स्थित जे.जे. कॉलोनी 2 के लोग आजादी के 73 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधा बिजली के बिना यहां जीवन यापन कर रहे हैं। जेजे कॉलोनी 2 में बिजली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉली सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि देश की आजादी के 73 वर्ष बाद भी एशिया के सबसे खूबसूरत शहर नोएडा सेक्टर 50 स्थित जेजे कॉलोनी 2 के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अधिशासी अभियंता वीरेंद्र नाथ सिंह को संबोधित पत्र अधिशासी अभियंता अमित कुमार सिंह को सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रवीण भारतीय ने बताया कि जे.जे. कॉलोनी 2 में बिजली नहीं होने के कारण यहां लोगों का जीवन दुश्वार हो चुका है । बिजली के बिना यहां रहने वाले बच्चे पढ़ाई से वंचित हैं। प्रवीण भारतीय ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नही होता है तो कॉलोनी निवासी व करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर,आलोक नागर, प्रेम प्रधान, डॉली सिंह, रिंकू बैसला, नीरज भाटी, सीमा सिंह, गौरव बैसोया व नफीस आदि लोग मौजूद रहे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।