गौतमबुद्धनगर 05 फरवरी, 2021जिला अधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में राजस्व वसूली को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर बृहद वसूली अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि शासन को अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके। इस कड़ी में जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी तथा उनकी टीम के अधिकारियों द्वारा अभियान संचालित करते हुए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण व रेरा प्राधिकरण के 3 करोड़ 3 लाख 71 हजार 424 रुपए की वसूली सुनिश्चित की गई है। उपजिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्स अधिम डवलपर्स प्रा.लि. से प्राधिकरण के 1 करोड़ रूपये, अंशल प्रापर्टी एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. से रेरा के 1 करोड़ 6 लाख 29 हजार 360 रूपये, मैसर्स ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से रेरा देय के 50 लाख 99 हजार 844 रूपये, मैसर्स कांवेरी टेक्नोबिल्ड प्रा.लि. से 10 लाख रूपये, मैसर्स पी0एम0ई0 पावर सोल्यूशन इण्डिया लि0 से 17 लाख 79 हजार 847 रूपये, मैसर्स ओमेक्स लि. से प्राधिकरण के 7 लाख 62 हजार 339 रूपये, मैसर्स इम्पीरिया स्ट्रक्चर प्रा.लि. से रेरा देय के 10 लाख रूपये, मैसर्स बी.डी..ग्रीन साइट-4 से कोर्ट देय के 1 लाख 34 रूपये की वसूली सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में आगे भी इसी प्रकार निरंतर रूप से वसूली अभियान संचालित किया जाएगा और बकायेदारों के विरूद्ध अभियान चलाकर अधिक से अधिक वसूली सुनिश्चित की जाएगी।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।