ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार की रात एक कारोबारी दंपति की हत्या के बाद से शहर में सनसनी फैल गई । शुक्रवार की सुबह पुलिस को इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिली। जानकारी के मुताबिक दंपति के बेटे रोहित ने बताया कि मृतक नरेंद्र नाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई थे। इसके बाद से मामला और हाई प्रोफाइल हो गया। नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह खुद घटना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बात की तथा जल्दी ही अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। सुबह से ही मौके पर भारी पुलिस बल की तैनात कर दी गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर सुराग जुटाने में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हत्यारों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि बुजुर्ग दंपति की हत्या करने वाले उन्हें अच्छी तरह जानते थे। उनका आपस में कारोबारी लेनदेन रहा है। इतना ही नहीं, परिजनों ने भी कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह का कहना है कि वारदात में लूटपाट नहीं हुई है। इस हत्याकांड को अपराधियों ने अंजाम नहीं दिया है। दंपति के कारोबारी ताल्लुकात के तहत ही यह हत्या की गई।
फोन रिकॉर्डिंग से खुला हत्याकांड का राज
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरेंद्र नाथ की उम्र 70 साल से अधिक थी। उनकी पत्नी सुनीता नाथ 65 वर्ष की थी। सुरेंद्रनाथ ने कई लोगों को पैसा ब्याज पर दे रखा था। उनका लेनदेन का कारोबार भी था। इसके अलावा कई और बिजनेस ताल्लुकात थे। शुरुआती जांच में साफ तौर पर यह बात सामने आई है कि कारोबारी संबंधों में तनाव चल रहा था। इस पूरे मामले में किसी भी तरह की लूटपाट सामने नहीं आई है। जानने वाले लोग ही घर में घुसे थे। घर में जबरन घुसने का कोई सबूत नहीं मिला है। किसी तरह की तोड़फोड़ भी नहीं हुई है। दोनों लोगों की गला दबाकर हत्या की गई है। सुनीता नाथ के फोन में एक रिकॉर्डिंग मिली है। सुनीता नाथ ने यह फोन अपने दामाद को किया था। जिसमें उन्होंने दामाद को बताया कि नीचे महफिल चल रही है। कुछ लोग घर आए हैं और शराब पी रहे हैं। उन्होंने ऐसा करने के लिए मना किया था। डीसीपी राजेश कुमार,, ने कहां हत्यारे जल्दी गिरफ्त में होंगे
शहर में डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद संबंधित पुलिस अफसरों को हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का आदेश दिया है।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के पूरे इलाके से सीसीटीवी फुटेज निकाली गई हैं। पुलिस की 5 टीम मामले का खुलासा करने के लिए गठित की गई हैं। बहुत जल्दी हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
More Stories
दादरी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की बिक्री करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
बिसरख पुलिस और बदमाशो के बीच हुई पुलिस मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाश गिरफ्तार।
ग्रेटर नोएडा थाना इकोटेक-3 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले 5 चोरों को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल,1 स्कूटर,1 छोटा हाथी(टाटा एस) व 3 अवैध चाकू बरामद।