08/02/2021 सोमवार
मेष
पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। नयी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपको ऑफिस में सम्मान प्राप्त होगा। पैतृक व्यवसाय में आपको लाभ मिल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर होगा।
वृषभ
परिवार में खर्चे बढ़ सकते हैं। तले-भुने भोजन करने के कारण एसीडिटी हो सकती है। विवाह में अड़चनें आने की सम्भावना है। दूसरों की आलोचना न करें। अति-आत्मविश्वास के कारण आपका कार्य बिगड़ सकता है। धन-सम्पदा को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।
मिथुन
आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अपनी क्षमताओं का सही उपयोग करेंगे। कम मेहनत में आपका कार्य सफल हो जायेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क
कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वन्द्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। दोपहर के बाद आपके व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी।
सिंह
नौकरीपेशा लोगों को धन की चिन्ता रहेगी। प्रणय जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कारोबार में लापरवाही न करें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। कुसंग के कारण हानि हो सकती है।
कन्या
अपने स्वाभिमान का ध्यान रखें। सेहत में गिरावट हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ के कारण अशांत रहेंगे। गोपनीय बात के लीक होने का भय रहेगा। शाम के समय आपको लाभ प्राप्त होगा। धैर्य और विवेक से काम करें।
तुला
करियर में शानदार प्रगति होगी। आर्थिक उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आपकी सामाजिक ख्याति में विस्तार होगा। नया प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकते हैं। विवाह के मार्ग में आ रही अड़चनें दूर होंगी। उच्च शिक्षा में धन खर्च करेंगे।
वृश्चिक
सन्तान से हर्षदायक समाचार मिल सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों की नयी शुरुआत हो सकती है। आज आपको परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। किन्तु उसका सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होगा। जॉब में स्थानान्तरण हो सकता है।
धनु
स्वास्थ्य के मामले में दिन बहुत अच्छा है। धन कमाने के नये अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता से प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी सोच बहुत ही सकारात्मक रहेगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
मकर
कामकाज की अधिकता के कारण कोई काम ठीक तरह से नहीं कर पायेंगे। इसीलिये प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। वाणी की कठोरता के कारण लोग आपका साथ छोड सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा चाहिये। नौकरी में कठिनाई आने की सम्भावना है।
कुंभ
नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सन्तोष जनक रहने वाली है। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। घर में अतिथि आ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे।
मीन
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आत्मविश्वास के कारण आसानी से मुश्किलों से बाहर निकल आयेंगे। स्वयं पर भरोसा बढ़ेगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। प्रियजनों की उन्नति से आपका मन भी गदगद रहेगा। सेवा और पुण्य कार्यों में धन खर्च करेंगे।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा (मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ) Mob. 8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
फर्रुखाबाद” गंगा में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 2 की तलाश जारी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
2021: चैत्र नवरात्रि की पारण तिथि से लेकर मां दुर्गा की सवारी और जानें घटस्थापना के शुभ मुहूर्त व विधि ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष की शान्ति के उपाय कैसे करें। जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से।