उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में विश्व क्षत्रिय परिषद ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया। पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि परिषद की प्राथमिकता क्षत्रियों का सम्मान और सुरक्षा है।जसमई दरवाजा स्थित नागेंद्र पाल सिंह के प्रतिष्ठान पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण सिंह और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह गौर की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि अब समय एक साथ चलने का है। कलयुग में एकता में ही शक्ति निहित है। नए पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।इसमें जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह गौर जिला संरक्षक, डॉ. यशवंत सिंह राठौर जिला महामंत्री, शीलेंद्र सिंह राठौर, उपेंद्र सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह परमार व ऋषिपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष, रामवीर सिंह सोमवंशी, संदीप सिंह कुशवाहा, अनुज सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिंह परमार, अजय सिंह परमार, पवन सिंह चौहान, कौशलेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुमार सिंह को जिला संगठन मंत्री एवं संजीव सिंह चौहान को जिला कोष निरीक्षक बनाया गया है।इस मौके पर क्षत्रिय समाज के कई लोग मौजूद रहे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।