10/02/2021 बुधवार
मेष
व्यापार में नयी तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता का एहसास होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी।
वृषभ
यात्रा सुखदायक रहने वाली है। अपने जीवनस्तर को सुधारने का प्रयास करेंगे। भोग-विलास में आप काफी रुचि लेंगे। मन कुछ विचलित सा रहेगा। पुरानी देनदारी से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी सम्बन्धी दस्तावेजों को सँभाल कर रखें। ऑफिस के काम को हल्के में न लें।
मिथुन
काम की अधिकता के कारण तनाव हो सकता है। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करें। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। नये व्यापार में धन लगाने का विचार बनायेंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परोपकार के कार्यों में धन खर्च करेंगे।
कर्क
नया रोजगार शुरू कर सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार की उलझनों का समाधान मिलेगा। घर में मेहमान आने के योग बन रहे हैं। कोई शुभ और अनुकूल समाचार मिल सकता है। सरकारी क्षेत्रों में आपको लाभ प्राप्त होगा।
सिंह
जॉब में आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। किसी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। नये प्रोडक्ट्स को लांच करने के लिये दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। आपकी समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जायेगी। मित्रों के साथ हास्य-विनोद में दिन व्यतीत होगा।
कन्या
आपको अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा से सम्बन्धित अवसर आपको मिल सकते हैं। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन फल प्राप्त होगा। नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट घुल सकती है।
तुला
ऑफिस में जूनियर्स के साथ मतभेद हो सकते हैं। नये सम्पर्कों से लाभ प्राप्त होगा। फेफड़ों में परेशानी आ सकती है। दूसरों पर अपनी निर्भरता कम करें। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। व्यर्थ धन बर्बाद न करें। शाम को थकान की स्थिति हो सकती है।
वृश्चिक
नृत्य और गायन से जुड़े लोगों को प्रदर्शन के लिये पुरस्कार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचार वाले लोगों से अपनी बात शेयर न करें। सरकारी कर्मचारियों को काम का उचित नाम नहीं मिलेगा। रिश्तों के बीच की कड़वाहट दूर होगी।
धनु
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति के नये अवसर प्राप्त होंगे। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। जोखिम भरे निवेश न करें।
मकर
किसी अभीष्ट कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। अपने रिश्तों को नया स्वरूप दे सकते हैं। इंजीनियरिंग वर्क्स से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा। जीवनसाथी पर पूरा भरोसा रखें। अपनी योजनाओं को लेकर आशावादी रहेंगे।
कुंम्भ
बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने नजदीकी लोगों का अपमान न करें। अनजाने में की हुई गलती से नुकसान होगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेना उचित नहीं होगा। सिरदर्द और माइग्रेन की शिकायत हो सकती है।
मीन
रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ेगा। कोई बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध आपको मिल सकता है। प्रिय जन के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा
(मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ)8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
फर्रुखाबाद” गंगा में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 2 की तलाश जारी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
2021: चैत्र नवरात्रि की पारण तिथि से लेकर मां दुर्गा की सवारी और जानें घटस्थापना के शुभ मुहूर्त व विधि ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष की शान्ति के उपाय कैसे करें। जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से।