जनपद फर्रुखाबाद आज यानी बृहस्पतिवार को होने वाले कोविड टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली हैं। किस बूथ पर किस अधिकारी और कर्मचारी का टीकाकरण होगा, यह तय कर लिया गया।इस बार 1732 टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। डीएम और कलेक्ट्रेट के 132 कर्मचारी व अधिकारियों का टीकाकरण डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला अस्पताल में होगा।
जब कि पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस जवानों का टीकाकरण पुलिस लाइन में किया जाएगा। यहां पर पुलिस कर्मियों के लिए अलग से छह बूथ बनाए गए हैं। उधर देहात क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों का टीकाकरण के लिए सीएचसी स्तर पर कोविड बूथ की व्यवस्था की गई है। हालांकि राजस्व कर्मचारियों का वैक्सीनेशन सिविल अस्पताल लिजीगंज, कायमगंज और अमृतपुर में होगा, जब कि शमसाबाद सीएचसी में नगर पंचायत स्टाफ के कोविड टीके लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि गुरुवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कोविड टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है।
कोविड बूथ – टीकाकरण का लक्ष्य – यहां इन लोगों का होगा वैक्सीनेशन
लोहिया महिला अस्पताल – 132 – कलेक्ट्रेट ऑफीसर्स
पुलिस लाइन 01 – 125 – पुलिस कर्मी
पुलिस लाइन 02 – 125 – पुलिस कर्मी
पुलिस लाइन 03 – 125 – पुलिस कर्मी
पुलिस लाइन 04 – 125 – पुलिस कर्मी
पुलिस लाइन 05 – 101 – पुलिस कर्मी
पुलिस लाइन 06 – 125 – पुलिस कर्मी
सिविल अस्पताल लिजीगंज – 178 – सदर तहसील के राजस्व कर्मचारी।
सीएचसी कायमगंज 01 – 138 – तहसील कायमगंज का राजस्व कर्मचारी।
सीएचसी कायमगंज 02 – 89 – पुलिस कर्मी
सीएचसी शमसाबाद 01 – 71 – नगर पंचायत स्टाफ
सीएचसी शमसाबाद 02 – 72 – पुलिस कर्मी
सीएचसी नवाबगंज – 66 – पुलिस कर्मी
सीएचसी राजेपुर – 63 – पुलिस कर्मी
पीएचसी अमृतपुर – 61 – अमृतपुर तहसील के राजस्व कर्मचारी।
सीएचसी कमालगंज – 70 – पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण करने के लिए पोर्टल पर स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों के नाम अंकित किए गए थे।
More Stories
ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्रियों के पंजीकरण के लिए लगेगा शिविर,ग्रेनो प्राधिकरण, कारखाना विभाग व उद्यमी संगठनों की बैठक में निर्णय।
आम की फसल बर्बाद,करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने की मुआवजे की मांग।
मेरठ विजिलेंस टीम ने नोएडा स्टेट GST विभाग के प्रशासनिक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।