NCR Live News

Latest News updates

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं ठेकेदार के द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,चौधरी प्रवीण भारतीय।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुध विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न व कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश संरक्षक संजय भैया के नेतृत्व में गौतम बुध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मूलभूत समस्याओं एवं अपने अधिकारों के लिए सफाई कर्मचारी आंदोलनरत हैं उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ठेकेदार एवं विश्व विद्यालय की तरफ से जो मूलभूत सुविधाएं व पूर्ण वेतन नहीं दिया जा रहा है जिसके विरोध में बुधवार से सफाई कर्मचारी प्रदर्शन पर बैठे हुए थे। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्रदर्शन में बैठे हुए सफाई कर्मचारी सुरेश के साथ ठेकेदार एवं विश्वविद्यालय से संबंधित लोगों ने मारपीट की जिसके उपरांत उसको राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी हालत बेहतर नहीं है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं ठेकेदार के द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण एवं अत्याचार किया जा रहा है सफाई कर्मचारियों को ना तो पिछले कई महीने की पूर्ण वेतन मिला है और ना ही कोरोना काल में जो सुविधाएं मिलनी थी वह भी नहीं मिल पाई अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय की सफाई की लेकिन आज भी सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए आंदोलनरत हैं।
प्रदर्शन के दौरान संजय भैया रणवीर जांगरा सविता शर्मा गायत्री देवी मिंटू सिंह सुरेंद्र सिंह राहुल कुमार नकुल कुमार विजय कृष्ण जगदीश दीपक राकेश गुड्डू प्रीति राजवती पूनम देवी सुमन देवी लीला देवी जय देवी मीनू बबीता आदि लोग मौजूद रहे।

About Author