15/02/2021 सोमवार
मेष
कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी परेशानी होगी। प्रियजन के नखरे उठाने पड़ेंगे। आपको व्यवसाय में ध्यान देना चाहिये। काम को लेकर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। कटु वचनों का प्रयोग न करें।
वृषभ
सन्तान से जुड़े मामलों का समाधान मिलेगा। फाइनेंस और शेयर मार्केट से जुड़े करियर में लाभ प्राप्त होगा। खर्चों के कमी आयेगी। ऑफिस में उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे।
मिथुन
मेहनत के सुखद नतीजे आपको प्राप्त हो सकते हैं। नया वाहन या सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। अपने जीवनस्तर को अच्छा बनाने के लिये धन खर्च करेंगे। दूसरों के प्रति अपनी सोच सकारात्मक रखें। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।
कर्क
घर में किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा और योजना बन सकती है। आपके नेतृत्व गुण की प्रशंसा होगी। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। आज का दिन व्यस्तता से भरपूर रहेगा।
सिंह
स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च होगा। आपमें ऊर्जा की कमी रहेगी। बच्चों को पर्याप्त समय देना चाहिये। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। किसी नये प्रोजेक्ट्स को शुरु करने से पहले पूरी तैयारी कर लें। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें।
कन्या
विदेश में नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। ऑफिस में आप लोगों के लिये प्रेरणास्तोत्र रहेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ी डील आज मिल सकती है। उच्च शिक्षा में आपको सफलता मिलेगी।
तुला
घर के किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर बहुत खुश रहेंगे। बुद्धिमान लोगों से आपका सम्बन्ध मजबूत होगा। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आज काफी व्यस्त रहेंगे। समय पर सटीक निर्णय लेने के कारण आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में काफी रुचि ले सकते हैं। प्रणय सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने की योजना बनेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। दूसरों के प्रति आपकी सोच काफी अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ मनोरञ्जक पिकनिक पर जा सकते हैं।
धनु
कारोबार में वृद्धि होगी। दूसरों के निजी मामलों में अपनी राय न दें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर जागरूक रहें। भावुक होने के कारण आपके बहुत से काम प्रभावित हो सकते हैं। मानसिक तौर पर थोड़े भावुक रहेंगे।
मकर
प्रियजन से दिल की बात कह सकते हैं। दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नयी नौकरी के लिये इंटरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
कुंम्भ
जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। पारिवारिक उलझनों में उलझ सकते हैं। दिखावे के चक्कर में कोई मंहगी चीज न खरीदें। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। कानूनी मामले उलझ सकते हैं।
मीन
पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उन्नति प्राप्त होगी। लव लाइफ का काफी आनन्द उठायेंगे। आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकती है। बच्चे आपसे खुश रहेंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा
(मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ)8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
फर्रुखाबाद” गंगा में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 2 की तलाश जारी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
2021: चैत्र नवरात्रि की पारण तिथि से लेकर मां दुर्गा की सवारी और जानें घटस्थापना के शुभ मुहूर्त व विधि ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष की शान्ति के उपाय कैसे करें। जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से।