उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए। वह यहां करीब दस मिनट रहे। दर्शन के वक्त मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके चलते तमाम श्रद्धालुओं को दर्शन किए बगैर ही लौटना पड़ा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन पहुंचने के बाद सबसे पहले ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रात: 11.5 बजे बांके बिहारी मंदिर को खाली करा दिया गया।
इसके साथ ही अन्य श्रद्धालुओं का प्रवेश भी रोक दिया गया। बांके बिहारी मंदिर मार्ग के साथ-साथ आसपास की गलियों में श्रद्धालुओ की भारी भीड़ लग जमा रही। मंदिर की प्रत्येक गली को पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। मुख्यमंत्री 12 बजकर 2 मिनट पर मंदिर के गेट नंबर एक से मुख्यमंत्री ने मंदिर में प्रवेश किया। यहां पहुंचने पर यहां तीर्थ पुरोहित चंदन पंडित ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया।
तत्पश्चात, मुख्यमंत्री को मंदिर सेवायत पुनीत गोस्वामी व सुमित गोस्वामी ने विशेष पूजन-अर्चन कराया। पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर उनकी चौखट पर मत्था टेका। तत्पश्चात, ब्रजेश गोस्वामी व राजेश गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को प्रसादी व माला-पटुका भेंट किया। मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट तक बांके बिहारी मंदिर में रहे। दर्शन के उपरांत गेट नंबर एक से उनकी निकासी कराई गई।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।