फर्रुखाबाद: बसंत पंचमी के लिए कल आसमानी जश्न के लिए पतंगबाजी को लेकर तैयारी जोरों पर है। हर साल की भांति इस बार भी नगर के आसमान में पटी लाल-नीली, हरी-पीली पतंगें लहराएंगी। रंगी-बिरंगी पतंगों से सजा बाजार उन्हें आकर्षित कर रहा है। पतंगों व मांझे के स्टॉल से सज गये हैं। लोगों ने पर्व को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है।

नगर में बसंत पंचमी के दिन पतंगबाजी का बड़ा क्रेज है| शायद ही कोई बचता हो जो पतंगबाजी ना करता हो| सुबह तड़के से ही युवा घर की अटारियों पर चढ़कर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर गाने बजाना शुरू कर देंते है| दिन भर पतंगबाजी चलती है| मौसम भी सुहाना होनें लगा है| जिसके चलते इस बार पतंगबाजी का इस बार और अधिक क्रेज रहेगा|
बाजार में इस बार मोदी की ही उड़ेगी पतंग
पूर्व में तो मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, राहुल गाँधी आदि सूबे के नेताओं के चित्र बनी पतंगे बाजार में उपलब्ध होतीं थी| लेकिन इस बार मोदी के विरोधियों के चित्र पतंगों से भी लगभग गायब है| नगर की कई दुकानों पर केबल मोदी के चित्र वाली पतंगे ही मिल रहीं है।

बच्चों को आकर्षित कर रही मोटू-पतलू की जोड़ी
बाजार में बच्चों को लुभाने के लिए मोटू-पतलू, बेन-10 और छोटा भीम जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली पंतगें भी उपलब्ध हैं। अब कागज की पतंगों से ज्यादा प्लास्टिक की पन्नी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बाजार में पतंग दो रूपये से लेकर 20 रूपये, कच्चा धागा 2 रूपये से ढाई सौ रूपये, गिफ्ट पतंग 20 से 30 रूपये बिक्री हो रही है| बरेली में खलीफा की पतंग सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद में बिक्री हो रहीं है| पतंग साज शिव कुमार नें बताया कि इस बार पतंग की बिक्री कम है|



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।