जनपद फर्रुखाबाद: तीनों कृषि कानून के विरोध में जनपद और आसपास के जिलों मेंं किसान आक्रोश दिखा रहे हैं। जिसके चलते किसान यूनियन के रेल रोंको आंदोलन की घोषणा की थी। भनक लगते ही पुलिस नें उन्हें नजरबंद कर दिया।दरअसल तीनो कृषि कानूनों के विरोध में किसान यूनियन के आवाहन नवाबगंज में किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य और नगर में भाकियु मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा के नेतृत्व फर्रुखाबाद रेलवे इस्टेशन और मंझना रेलवे स्टेशन पर रेल रोंको आन्दोलन होना था।जिसकी जानकारी पुलिस को मिली ।जिसके बाद सीओ सिटी राजवीर नें मंडल अध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा को उनके घर शिव नगर कालोनी नेकपुर चौरासी पर ही नजर बंद कर दिया| पुलिस सुबह से ही उनके घर पर बैठ गयी।जिससे उनकी टीम फर्रुखाबाद स्टेशन नही जा सकी| बाद में अतिरिक्त एसडीएम सुनील कुमार और सीओ नें उनका पीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| जिसमे किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेनें की मांग की है| उधर नवाबगंज में भाकियू जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के नेतृत्व में एकत्रित हुए पदाधिकारियों को विकास खंड कार्यलय परिसर में नजर बंद रखा गया। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन के लिए मंझन स्टेशन पर जानें नही दिया।नगर में जगह-जगह पुलिस का रहा पहरा। नगर में रेलवे ट्रेक पर किसान यूनियन के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस का जगह-जगह कड़ा पहरा लगा दिया गया। जिला जेल क्रासिंग, जेएनबी रोड क्रासिंग, भोलेपुर व श्याम नहर आदि जगहों पर पुलिस आंदोलन को लेकर सक्रिय दिखायी पड़ी।
More Stories
ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या पर की न्याय और सुरक्षा की मांग, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।
यूपी की मलिन बस्तियों की बदलेगी तस्वीर,49 परियोजनाओं को मिली मंजूरी,योगी सरकार ने 1035 लाख रुपये से अधिक को परियोजनाओं को दी मंजूरी।
लखनऊ – यूपी में होली पर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द,डिप्टी CM बृजेश पाठक का निर्देश।