Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 15 मार्च को निर्माणाधीन कंपनी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड, एक्सप्रेस वे को एनएचएआई के हैंडओवर कर देगी। उसी दिन से टोल वसूलने की भी तैयारी है। 32 किलोमीटर डासना मेरठ एक्सप्रेस वे पर 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यहां वाहन भी दौड़ने लगे हैं। लेकिन स्ट्रीट लाइट के कार्य में समय लग रहा है।
स्ट्रीट लाइट और अन्य कार्य पूर्ण होने पर जीआर इंफ्रा 15 मार्च तक इस कार्य के पूरा होते ही एक्सप्रेस वे को एनएचएआई के सुपुर्द कर देगी। यहां बनाए गए टोल प्लाजा पर 19 गेट हैं और सभी गेट पर सीसीटीवी कैमरों सहित टोल लेन कंट्रोलर, फास्टैग, सेंसर लगा दिए गए हैं। तीनों इंटरचेंज भी तैयार हैं।
एक्सप्रेस वे के साइड में लगाई गई आरई वॉल पर कलर करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। गुरुवार को एनएचएआई के पीएम राकेश कुमार व जीआर इंफ्रा के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बैरवा ने कार्य का जायजा लिया।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।