Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
गौतम बुद्ध नगर जनपद में स्थाई लोक अदालत का गठन किया गया है जनपद वासी गठित स्थाई लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठा सकें इस उद्देश्य से व्यापक प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए कहा कि जन सामान्य के लिए स्थाई लोक अदालत बहुत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से सरलता के साथ विभिन्न प्रकरणों में आम नागरिकों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा। इसके व्यापक प्रचार प्रसार पर बल दिया गया। इसी प्रकार आगामी 10 अप्रैल को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का भी आयोजन होने जा रहा है। आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में संबंधित प्रकरणों का अधिकतम निस्तारण संभव हो सके इसके लिए भी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा इस कार्य के लिए भी विशेष प्रचार प्रसार अभियान संचालित करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का जिला स्तर, तहसील स्तर एवं ग्रामीण स्तर पर कार्य योजना बनाकर व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराया जाए ताकि आम नागरिक जनपद में गठित स्थाई लोक अदालत की जानकारी प्राप्त करते हुए अपने मामलों को यहां पर सरलता के साथ निस्तारण कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कर सकें। आयोजित बैठक में बैनर होल्डिंग पम्लेंट एवं सिनेमाघरों के माध्यम से भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से विचार विमर्श किया गया और कार्य योजना के दौरान इस कार्य को करने पर चर्चा की गई। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद, जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान, तहसीलदार दादरी राकेश जयंत तथा अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।