Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
24/02/2021 बुधवार
मेष
कई चीजों में एक साथ सक्रिय रहने के कारण थोड़ी थकान महसूस होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। ऑफिस में आपको काफी सम्मान प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी तनातनी हो सकती है। किसी प्रियजन की याद में डूबे रहेंगे।
वृषभ
मातापिता से ली गयी सलाह आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाली है। अपने कर्तव्यों का निर्वहन भली-भाँति करेंगे। भाई-बहन को कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे।
मिथुन
व्यावसायिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जॉब में आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा। परिवार के लोगों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का पालन करें। सम्पत्ति के मामलों में भाग्यशाली रहने वाले हैं। आपको अपने खर्चों पर अंकुश लगाना सीखना होगा।
कर्क
आज आपका दिन बहुत ही शुभ व्यतीत होने वाला है। अपनी आय को और बढ़ाने के लिये प्रयास करेंगे। सभी स्थितियों में आप विजेता बनकर उभरेंगे। दाम्पत्य जीवन की अनबन आज सुलझ सकती है। नये व्यापार की शुरुआत करने में आ रही बाधा दूर होगी।
सिंह
वकालत से जुड़े पेशे के जातकों को काफी सावधान रहना होगा। आपसे कोई बारीक चूक हो सकती है। इसीलिये आज हर छोटी बात पर गौर अवश्य करें। भोग-विलास में आप अच्छी ख़ासी रुचि लेंगे। जॉब में परिवर्तन करने के लिये समय अभी अनुकूल नहीं है। ध्यान और योग के लिये समय अवश्य निकालें।
कन्या
आपकी समझ में सुधार आने वाला है। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण स्थापित होगा। बच्चों पर अपना स्नेह लुटायेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अपने प्रभाव को दिखाने और जताने का प्रयास भी करेंगे। लेकिन ध्यान रखें लोग आपसे ईर्ष्या भी रख सकते हैं।
तुला
काफी समय से सेहत को लेकर परेशानी दूर होगी। आपका मन शान्त रहेगा। जॉब और व्यापार दोनों ही क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के लिये दिन विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार के किसी मामले पर आपको त्वरित निर्णय लेना पड़ेगा।
वृश्चिक
अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। अर्जित धन का सही दिशा में प्रयोग करें। धार्मिक आयोजन का विचार बना सकते हैं। बॉस और अधिकारी वर्ग आपके प्रमोशन को लेकर सहमति दिखायेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे।
धनु
दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें। परिजनों के साथ समय व्यतीत करने से मन अच्छा रहेगा। शरीर में पानी की आपूर्ति कम न होने दें।
मकर
आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। उच्चाधिकारी आपके प्रदर्शन से बहुत प्रसन्न होंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में रोमांस का आनन्द लेंगे।
कुंभ
निजी जीवन में थोड़ी उठापठक हो सकती है। आवश्यकता से अधिक धन खर्च न करें। बिजनेस मीटिंग के लिये शहर से बाहर जा सकते हैं। साहित्य और राजनीति की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। इंश्योरेंस आदि क्षेत्र से लाभ हो सकता है।
मीन
सन्तान की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर भविष्य की योजना बनायेंगे। करियर की समस्या दूर होगी। प्रेमी जन से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा (मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ) 8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
फर्रुखाबाद” गंगा में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 2 की तलाश जारी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
2021: चैत्र नवरात्रि की पारण तिथि से लेकर मां दुर्गा की सवारी और जानें घटस्थापना के शुभ मुहूर्त व विधि ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष की शान्ति के उपाय कैसे करें। जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से।