August 17, 2025

NCR Live News

Latest News updates

कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से :

27/02/2021 शनिवार
मेष
उच्चाधिकारी आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आनन्द की अनुभूति होगी। नये लक्ष्यों को निर्धारित करें और उन्हेंं पूरा करने का प्रयास करें। आपके भीतर नेतृत्व गुणों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को आज अधिक समय देने की कोशिश रहेगी।

वृषभ
कुछ नजदीकी लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। पुराने रोगों के दोबार उभरने की सम्भावना है। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका सम्पर्क बढ़ेगा। व्यर्थ लोभ-लालच के कारण आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार की आवश्यकताओं को नजरअंदाज न करें।

मिथुन
नयी नौकरी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रणय जीवन को लेकर थोड़े निराश हो सकते हैं। अपनी एकाग्रता को बढ़ाने का प्रयास करें। विदेश में व्यापार करने वाले जातकों को लाभ प्राप्त होगा। बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने का प्रयास करें। नया फोन और गैजेट्स खरीदने का विचार बनायेंगे।

कर्क
आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात प्राप्त होगी। धार्मिक कर्मों की तरफ आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर अशान्त हो सकता है।

सिंह
शोधकार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित रहेगा। कला से जुड़े जातकों का मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में आनन्द का अनुभव करेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कन्या
क्रोध और उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। कारोबार में थोड़ी तनातनी हो सकती है। दिखावे में आपका धन खर्च होगा। आज किसी के भी विश्वास को चोट न पहुँचाये। आज उधार लेन-देन न करें। एसीडिटी के कारण परेशानी हो सकती है।

तुला
मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार लाभ प्राप्त होगा। कठिन प्रोजेक्ट्स को आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यापार की परेशानियों का निराकरण हो सकता है। नये अनुभवों की प्राप्ति होगी। बच्चों के जीवन और करियर आदि को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। अपेक्षानुसार कार्य सफल हो जायेंगे।

वृश्चिक
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर से वर्कलोड कम होगा। आज आप मनोरञ्जन के मूड में रहेंगे। आय से अधिक व्यय न करें। रचनात्मक विचारों वाले लोगों को कुछ अच्छा प्राप्त होगा।

धनु
विवादों को बढ़ावा न दें। आप आज अपनी ही दुनिया में मस्त रहेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बढ़ा दूर होगी। उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। किसी आनन्दोत्सव में भाग ले सकते हैं। कारोबारी यात्रा हो सकती है।

मकर
छोटी बड़ी समस्याओं के कारण आप विचलित हो सकते हैं। दूसरों के व्यवहार के कारण अपने मूड को प्रभावित न करें। नये विचारों को खुले मन से स्वीकारें। पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

कुंभ
वैवाहिक जीवन में अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। कारोबार में अपेक्षा से बेहतर परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों के कहने पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं से लाभ मिलेगा।

मीन
आपकी शिष्टता से लोग बहुत प्रसन्न रहेंगे। विदेश में अध्ययन कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से आपको पूरा समर्थन प्राप्त होगा। रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। अपनी गलतियों को लेकर थोड़े सतर्क रहें।

आचार्य अनुपम गुप्ता

www.astroanupamgupta.com

About Author