August 18, 2025

NCR Live News

Latest News updates

कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से :

28/02/2021 रविवार
मेष
व्यापार में वृद्धि के लिये लोन ले सकते हैं। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। प्रणय सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने काम करेंगे।

वृषभ
आपको अपनी गलतियों को सुधारने के कई मौके मिलेंगे। त्वरित निर्णय लेने से व्यवसाय में प्रगति हो सकती है। साझेदारी सम्बन्धित कार्यों में सहभागिता अच्छी रखें। अपने अधिकारों का सशक्त प्रयोग करने की कोशिश करेंगे। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी।

मिथुन
भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में राजनीति का सामना करना पड़ेगा। धन सम्बन्धित मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण निर्णय गलत हो सकते हैं।

कर्क
जॉब को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज दोपहर के पहले कुछ अनचाही स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अचानक से स्थितियाँ आपके पक्ष में आती हुई प्रतीत होंगी। बॉस आपके ऊपर नाराज हो सकता है।

सिंह
आपके सामाजिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। गलत खानपान के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने की योजना को आकार दे सकते हैं। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा। अपनी शक्ति का सकारात्मक प्रयोग करेंगे।

कन्या
आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ने वाली है। किसी के भरोसे रहने के बजाय अपने काम स्वयं पूरा करें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सँभाल कर रखें। बच्चों के व्यवहार से थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। नये विषयों को सीखने की कोशिश करेंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी।

तुला
आज आपको ऐसे व्यक्तियों से मिलना पड़ सकता है जो आपके व्यक्तित्व को काफी प्रभावित करने वाले हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आवश्यक कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लेना हितकर होगा। बेकार की बहसों से बचने का प्रयास करें। धन से जुड़ा कोई मामला अटक सकता है।

वृश्चिक
सभी जरूरी काम आज पूरे करने की कोशिश करेंगे। छोटी-छोटी परेशानियों से निजात मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बहुत प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक आयोजन में भागीदारी होगी। कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।

धनु
जीवन से सभी क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। लोग आपके साथ काम करने का प्रपोज़ल दे सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष शुभ सिद्ध होगा। अपने जीवनस्तर को ऊँचा करने की दिशा में प्रयास करेंगे। भोग-विलास में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं।

मकर
परिवार जनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। फालतू के लोगों के साथ विचार-विमर्श कर समय बर्बाद न करें। कुछ लोग आपके हितैषी होते हुए भी आपकी आलोचना करेंगे। बोलचाल में विनम्र शब्दों का प्रयोग करें। मित्रों के स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

कुंम्भ
आज दिन की शुरुआत तो काफी अच्छी रहेगी। लोगों के बीच आपका व्यवहार काफी सराहा जायेगा। लेकिन आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। नया कार्य शुरू करने के लिये दिन अच्छा नहीं है। व्यापार में अड़चने आ सकती है। सहकर्मियों से भी आपको परेशान होना पड़ेगा।

मीन
अपच और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। प्रणय जीवन में रोमांस को काफी महत्व देंगे। समय पर प्रोजेक्ट्स को खत्म कर लेंगे। नौकरीपेशा जातक जॉब बदलने का विचार भी बना सकते हैं। परिवार और कारोबार दोनों में ही अच्छा तालमेल बनाकर रखेंगे। जीवनसाथी से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

आचार्य अनुपम गुप्ता

www.astroanupamgupta.com

About Author