February 5, 2025

NCR Live News

Latest News updates

कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से :

01/03/2021 सोमवार

मेष
नौकरी में स्थानान्तरण से लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कारोबारियों को धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों में राहत प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों से आपको प्रोत्साहन और सहायता भी प्राप्त होगी।

वृषभ
पूरी उत्साह के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। लेकिन काम रुक-रुक कर ही पूरे होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बनेगा। बच्चों के साथ खेलकूद और मस्ती भरा समय बितायेंगे। क्रिएटिव विचारों का लाभ आपको कारोबार में अवश्य मिलेगा।

मिथुन
परोपकार में आप काफी रुचि लेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें। मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर भी दिख सकता है। ऑफिस में आपके टीमवर्क को कम महत्व प्राप्त हो सकता है। शुभ कार्यों को शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें।

कर्क
घर वालों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। कारोबार में आपको अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से व्यवहार मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।

सिंह
अपनी कार्यप्रणाली को सुधारेंगे। परिश्रम की अधिकता के कारण थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों की चुनौतियाँ बढ़ सकती है। किसी पर भी अंधविश्वास न करें। फाइनेंस से जुड़े मामलों को लेकर थोड़े भाग्यशाली रहेंगे।

कन्या
आज आपका दिन बहुत ही सुखद बीतने वाला है। किसी नयी योजना में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अपनी रुचि के अनुसार काम करें सफलता मिलती तय है।

तुला
आज आपको ऐसे व्यक्तियों से मिलना पड़ सकता है जो आपके व्यक्तित्व को काफी प्रभावित करने वाले हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आवश्यक कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लेना हितकर होगा। बेकार की बहसों से बचने का प्रयास करें। धन से जुड़ा कोई मामला अटक सकता है।

वृश्चिक
आज आपको ऐसे व्यक्तियों से मिलना पड़ सकता है जो आपके व्यक्तित्व को काफी प्रभावित करने वाले हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आवश्यक कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लेना हितकर होगा। बेकार की बहसों से बचने का प्रयास करें। धन से जुड़ा कोई मामला अटक सकता है।

धनु
जीवन से सभी क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। लोग आपके साथ काम करने का प्रपोज़ल दे सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष शुभ सिद्ध होगा। अपने जीवनस्तर को ऊँचा करने की दिशा में प्रयास करेंगे। भोग-विलास में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं।

मकर
सगे-सम्बन्धियों के घर आने से आप प्रसन्न रहेंगे। दो तीन दिनों से आ रही समस्या का आज समाधान होगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें। धर्म-कर्म को लेकर थोड़ा ज्यादा सक्रिय रहेंगे। काम धीमी गति से किन्तु पूरे अवश्य हो जायेंगे।

कुंम्भ
आज ऑफिस में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपकी अपनी जगह बनाने के लिये थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण न रखें। आज कोई बड़ा कारोबारी निर्णय न लें।

मीन
कारोबार में विस्तार करने की योजना सफल हो सकती है। लोगों के मन में आपके प्रति आदर भाव बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस दोनों की अधिकता रहेगी। सन्तान के कार्यों से आप प्रसन्न होंगे। सम्पत्ति के मामले मिल बैठकर सुलझा सकते हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
आचार्य अनुपम गुप्ता

www.astroanupamgupta.com

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें