03/03/2021 बुधवार
मेष
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। मुँह में छालों की समस्या हो सकती है। नये प्रेम प्रसंग शुरू हो सकते हैं। अपने अनुभव और ज्ञान का सदुपयोग करें। अपनी आय को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से आपको लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ
जॉब और व्यापार में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। डूबी हुई रकम आपको वापस मिल जायेगी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करेंगे। पारिवारिक वातावरण सौहाद्रपूर्ण रहेगा। शुभ कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। आपको प्रयासों में सफलता मिलेगी।
मिथुन
जोखिम भरे कार्यों से आपको बचना चाहिये। लोग आपको ताने दे सकते हैं। अनजाने में की गयी गलती आपके ऊपर भारी पड़ सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। मित्रों के साथ पुराने मतभेदों को दूर कर लें।
कर्क
भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। समाज में आपकी प्रशंसा हो सकती है। विवादित मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोई अप्रिय समाचार आपको सुनने को मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान न हों।
सिंह
आप शान्त मन से अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं का विचार करेंगे। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण उत्साह रहेगा। व्यापार में नये प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सरकारी कार्य बड़ी आसानी से बन जायेंगे।
कन्या
विवादित मामलों से दूरी बनाकर रखें। बॉस की अवज्ञा न करें। व्यतिगत मामलों की अनदेखी करना उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है। आप किसी के भी सामने आप झुकना नहीं चाहेंगे।
तुला
जॉब में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। अनैतिक माध्यमों से धन अर्जित करने का प्रयास न करें। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। नये व्यापारिक अनुबन्ध होने की सम्भावना है। अपनी बौद्धिक क्षमता को परखने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक
प्रियजनों के साथ अधिक समय बितायेंगे। शरीर में थकावट हो सकती है। क्रोध और उत्तेजना पर नियन्त्रण रखना जरूरी है। व्यर्थ के डर के कारण आपका मन अशान्त रहेगा। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।
धनु
आत्मविश्वास और उत्साह के कारण अल्प प्रयास से आपके कार्य सिद्ध होंगे। किसी कर्ज से आपको छुटकारा मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। अपने धन का हिस्सा परोपकार में लगायेंगे। नौकरी में आपकी सैलरी बढ़ सकती है।
मकर
परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। रुके हुए कार्य आज शुरू हो जायेंगे। बच्चों की सेहत की थोड़ी चिन्ता रहेगी। भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा बनायेंगे।
कुंभ
नया कारोबारी अनुबन्ध करना चाह रहे हैं तो सावधानी अवश्य रखें। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। कुंठित विचार आपके मन में उमड़ सकते हैं। माता-पिता के आदेशों की अवज्ञा न करें। अपने कर्तव्यों का पालन करें। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ सकता है।
मीन
अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ डिनर पर बाहर जा सकते हैं। रिश्तों में प्रेम की मिठास बढ़ेगी। छात्र अच्छे प्रदर्शन को लेकर काफी स्वप्रेरित रहेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों से आपकी मित्रता बढ़ सकती है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा (मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ) 8651823024
More Stories
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :