लखनऊ मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे पर फायरिंग के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। लखनऊ पुलिस का दावा है कि बेटे ने अपने साले से अपने ऊपर गोली चलवाई।
बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे पर फायरिंगपुलिस का दावा- बेटे के कहने पर साले ने चलाई गोलीबेटे के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे पर फायरिंग के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया।लखनऊ पुलिस का दावा है कि बेटे ने अपने साले से अपने ऊपर गोली चलवाई। पुलिस के मुताबिक, एक लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिसे बरामद कर लिया गया है, साथ ही पुलिस पूछताछ में साले ने सारे राज खोल दिए है।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि यह घटना रात के करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुई, पहले बताया गया कि सांसद के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई, अब तक की तहकीकात में पता चला है कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने गोली चलाई। लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे हमने रिकवर कर लिया है।पिछले साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज किया था। उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहे थे। घटना को लेकर तहकीकात जारी है।
आरोपी साले आदर्श का कबूलनामा साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कहा, ‘सांसद के बेटे ने कहा था कि किसी को फंसाना है। चंदन गुप्ता, मनीष जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह से कोई दुश्मनी थी, इसीलिये इन लोगों को फंसाने के लिए साजिश रची गयी। साज़िश के तहत हमला करवाकर उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराये जाने का प्लान था।
कैसे बदमाशों की ओर से फायरिंग की उड़ाई गई अफवाह। इससे पहले खबर आई थी कि सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए।गंभीर हालत में आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आयुष की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दावा था कि आयुष तड़के मड़ियांव होकर घर लौट रहे थे।तभी छठा मील के पास पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग की।गोली छूती हुई निकल गई, इसीलिए अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद आयुष को छुट्टी दे दी गई। इस बाबत सांसद कौशल किशोर ने बताया, ‘आयुष का कहना है कि यह घटना तड़के टहलने के दौरान हुई है।आयुष अपने साले के साथ टहल रहे थे। सांसद की तरफ से तहरीर देने से मना कर दिया है।फिलहाल, मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।