उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला मौलवी बदन खां निवासी स्व. जितेंद्र किशोर की बेटी तानिया (13) ने शनिवार सुबह छह बजे घर पर कमरे में फांसी लगा ली। मां राखी ने सुबह करीब साढ़े छह बजे देखा तो खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसी।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तानिया का छोटा भाई सात साल का अंश भी है। तानिया ने सुबह छह बजे से पहले खुद चाय बनाकर पी थी। मां ने बताया कि तीन साल पहले तानिया के पिता ने जसमई में अपनी परचूनी की दुकान में फांसी लगा ली थी। किशोरी ने फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।