February 6, 2025

NCR Live News

Latest News updates

कायमगंज ,,चीनी मिल में जूस हीटर की पैकिंग फटने से 2 कर्मचारी झुलसे।

 

उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद कायमगंज के सहकारी चीनी मिल में रविवार को हीटर की पैकिंग फटने से खौलता रस दो कर्मचारियों पर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसे कर्मियों को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन नहीं मिला। साथी कर्मचारी ई-रिक्शा से उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी में डेढ़ घंटे एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा। हालत गंभीर होने से एक कर्मचारी को लोहिया अस्पताल से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।
कायमगंज सहकारी चीनी मिल में जूस हीटर की पाइप लाइन की रविवार को सफाई की गई। मिल कर्मचारी उलियापुर गांव के दीपक (30) और शिवरई वरियार गांव के मनोज (20) सफाई के बाद पाइप लाइन कस रहे थे। गर्म जूस के प्रेशर से पाइपलाइन की पैकिंग फटने के साथ बोल्ट टूट गए। गर्म जूस गिरने से दोनों कर्मचारी झुलस गए।
दोनों चीखते हुए नीचे उतरे। मिल में कोई वाहन न मिलने से साथी कर्मचारी दोनों को ई-रिक्शा से सीएचसी ले गए। पीछे से जीएम किशन लाल व चीफ केमिस्ट अमित कुशवाहा भी सीएचसी पहुंचे और झुलसे कर्मचारियों का हाल जाना। चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएचसी पर डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा। जीएम किशन लाल ने कहा कि मिल की मशीनें जर्जर हैं। सफाई के समय हादसा हुआ है। किसी कर्मचारी ने सप्लाई नहीं खोली। जूस फैलने से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आधे घंटे बाद पेराई भी शुरू कर दी गई थी।
डीएम ने सीएमओ को दोनों कर्मियों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। लोहिया अस्पताल के डॉ गौरव मिश्रा ने बताया कि कर्मचारी दीपक 70 प्रतिशत और मनोज 30 प्रतिशत झुलसा है। दीपक को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है। काम करते समय किसी ने खोल दिया वाल्व
मिल कर्मचारी रोहित कुमार का आरोप है कि काम करते समय किसी ने वॉल खोल दिया, इससे हादसा हुआ है। रोहित के अनुसार हीटर में 105 डिग्री पर जूस खौलता है। जूस की सप्लाई के लिए पांच पाइप लगे हैं। एक साथ दो पाइपों में खौलता जूस सप्लाई होता है। सप्ताह में एक बार सफाई के बाद पाइप लाइन बदल दी जाती है। रविवार को सफाई के बाद पाइप कसते समय किसी ने जूस सप्लाई का वाल्व खोल दिया। प्रेशर से पैकिंग फटने के साथ बोल्ट टूट गए और गर्म जूस दोनों कर्मचारियों पर गिर गया। झुलसे दोनों कर्मचारियों को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन तक नहीं मिला। मिल में एक ड्राइवर नहीं था। उन्हें ई-रिक्शा से सीएचसी ले गए।
200 लीटर गर्म जूस फैल गया जूस हीटर की पाइप लाइन की पैकिंग फटने से करीब 200 लीटर गर्म जूस फैल गया। इससे किसी कर्मचारी की पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। पेराई बंद कर दी गई। सीएचसी पर डेढ़ घंटे बाद मिली एंबुलेंस
झुलसे कर्मचारियों को लोहिया अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को काल किया गया। सीएचसी पर डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, तब तक जीएम किशन लाल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल में ही रुके रहे।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें