February 6, 2025

NCR Live News

Latest News updates

कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :

मेष
व्यक्तिगत जीवन से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार मिल सकता है। आज दिन भर महत्वपूर्ण कार्यों में लगे रहेंगे। भाई-बहनों से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप दूसरों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।

वृषभ
कोई महत्वपूर्ण कार्य आज टल सकता है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने आत्मविश्वास को बनाये रखें। अत्यधिक भावुक होने से कुछ गलतियाँ कर सकते हैं। शोधकार्यों और अनुसंधान में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन
सन्तान से शुभ समाचार मिल सकता है। नये मित्रों से आपको मिलने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में आपको बेहतरीन उन्नति मिलेगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आयेगा।

कर्क
विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम के लिये अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक उन्नति के नये मार्ग प्रशस्त होंगे। लेन-देन करने से पूर्व थोड़ी जांच-परख अवश्य कर लें। आज आप स्वादिष्ट भोजन विशेष रूप से मिष्ठान्न का आनन्द उठा सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

सिंह
परिजनों की दृष्टि में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आज काफी तरोताजा महसूस करेंगे। सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। घर में भोज का किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं।

कन्या
नौकरीपेशा लोगों को लगन से काम करना चाहिये। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। आप परेशानी के दौरान भी सकारात्मक बने रहेंगे। घर में किसी वस्तु की अचानक जरूरत पड़ने के कारण उसे खरीदना पड़ेगा। सहकर्मियों पर एकतरफा विश्वास न करें।

तुला
नये अनुबन्ध आज आपको मिल सकते हैं। प्रेमी जन के साथ आज घूमने जाने का विचार बनायेंगे। कार्य सम्बन्धित लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। अपनी कार्यशैली में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नये विचारों का सृजन होगा।

वृश्चिक
वित्तीय मामलों में आपको काफी अनिश्चचितता का सामना करना पड़ेगा। भ्रम की स्थितियों के कारण वादविवाद न करें। आपके घर मेहमान आ सकते हैं। दूसरों की बातों पर सीधे यकीन न करें। शरीर में थकावट हो सकती है। आपके सौन्दर्य में वृद्धि होगी।

धनु
अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखेंगे। नयी जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। लोग आपको सहयोग कर सकते हैं। उच्चाधिकारियों से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मनोवांछित वस्तु के प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं।

मकर
भोगविलास में आज काफी प्रवृत्त रहेंगे। अनुशासनहीनता के कारण काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर थोड़े सचेत रहें। आज आपको अपना ध्यान स्थिर रखना चाहिये। शेयर मार्केट में ध्यानपूर्वक ही निवेश करें।

कुंम्भ
उत्तम स्वास्थ्य सुख का आनन्द उठायेंगे। किसी इच्छानुसार काम होने से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आज छुट्टी लेकर कहीं घूमने निकल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। उलझे हुए मामलों को सुलझाते चले जायेंगे।

मीन
विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी शुभ रहेगा। आपके मन में किसी वस्तु के प्रति प्रबल आकर्षण रहेगा। प्रेमी जन को आज काफी समय देंगे। लीवर की समस्याओं को ध्यान में रखें।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा
(मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ)8651823024

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें