उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने जालौन में लाडापुर दीवार गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया।
इंजीनियरों ने बताया कि एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य 70 फीसदी हो चुका है। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पिसनारी गांव स्थित बंडाई बांध पहुंचेंगे। जहां वे करोड़ों की लागत से बने बंडाई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री ललितपुर में एक और बांदा दो बांध परियोजनाओं की सौगात देंगे। इससे बुंदेलखंड में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की समस्या दूर होगी। CM के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इससे पहले जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने बांदा, महोबा जिलों का दौरा कर तैयारियों को परखा है। झांसी में होगी विकास कार्यों की समीक्षा
जालौन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी निकल जाएंगे। झांसी में दोपहर में मंडल की विभिन्न विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम होगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण मुख्यमंत्री करेंगे। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इसके बाद दोपहर दो बजे तक वे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री गरौठा में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल परियोजना का निरीक्षण करेंगे। शाम में वे स्मार्ट सिटी झांसी अंर्तगत इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे।
जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा जाएंगे। जहां वे अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चित्रकूट जाएंगे। जहां वे रसिन बांध और चिल्लीमल बांध का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बांदा जनपद में चित्रकूट मंडल की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। लाभार्थियों को योजनाओं का प्रमाण पत्र बांटने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।



More Stories
लखनऊ – यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को लेकर लिया बड़ा फैसला,अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।
शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,50 हजार का इनामी बदमाश रिहान ढेर।
लखनऊ-योगी सरकार ने पूर्ब चंदौली जनपद के 1 मामले में तीन SDM अधिकारियों को किया निलंबित।