15/03/2021 सोमवार
मेष
आज आपको कुछ विरोधाभाषी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। गोपनीय बातों को सोच-समझकर ही लोगों से शेयर करें। जीवनसाथी के गैर-जिम्मेदार रवैये के कारण क्षुब्ध हो सकते हैं। मन में फालतू विषयों के विचार चलते रहेंगे। इसीलिये आपको खाली नहीं बैठना चाहिये।
वृष
कर्मचारियों की सहायता से आपका कार्यभार बढ़ेगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे। शाम को थोड़ा अकेलापन महसूस होगा। प्रियजन के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपनी बुद्धि विवेक से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। मन में दबी हुई भावनाओं को तुरन्त व्यक्त न करें।
मिथुन
गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। अधूरे कार्यों को आसानी से पूरे कर लेंगे। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। आवश्यक सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी। विवाह से सम्बन्धित कोई रिश्ता सामने आ सकता है। मन में छिपे हुये भय को दूर करने का प्रयास करें।
कर्क
आपकी कोई कार्ययोजना आज सफल हो सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। अपने प्रेमी को शादी के लिये प्रपोज कर सकते हैं। विरोधियों से आपको सतर्क रहना चाहिये। मेहनत का फल भविष्य में प्राप्त होगा।
सिंह
जीवनसाथी के क्रोध का शिकार हो सकते हैं। महिला सहकर्मियों का अपमान न करें। अधिक देर बैठकर काम करने से नुकसान होगा। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी।
कन्या
दाम्पत्य जीवन की कठिनाई दूर होगी। उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अन्तर्द्वंद का शिकार हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। किसी पुराने मित्र की मुलाक़ात से आनन्द की अनुभूति होगी।
तुला
एक समय में कई सारे काम करने के कारण व्यस्त रहेंगे। अपनी ऊर्जा का अनावश्यक व्यय न करें। चतुराई से अपने काम निकाल लेंगे। व्यापारिक साझेदारी के दौरान थोड़े सावधान रहें। जीवन में सार्थक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। नशे से दूर रहें।
वृश्चिक
आपकी कोई कार्ययोजना सफल हो सकती है। लोग आपके सकारात्मक व्यवहार से काफी आह्लादित होंगे। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे।
धनु
शरीर में पित्त पीड़ा बढ़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम होने की आशंका है। मनमौजी स्वभाव के कारण फोकस में कमी आयेगी। परिवार में उथल-पुथल हो सकती है। शाम के समय सत्संग और ध्यान आदि में मन लगा सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें।
मकर
कार्यक्षेत्र में अपने उत्तरदायित्वों को भली-भाँति समझ लेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। अपनी अपेक्षाओं के अनुसार मेहनत नहीं कर पायेंगे। मन में बैठे डर को निकालने का प्रयास करें। सार्वजनिक उत्सवों में सम्मिलित हो सकते हैं।
कुंभ
जिस अवसर का इंतजार कर रहे थे वो आपको आज मिल सकता है। प्रेमी जन की आर्थिक सहायता करेंगे। कार्यक्षेत्र में नया परिवर्तन आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। पार्टनर के साथ समय बितायेंगे। कर्जों को चुकाने में सफलता मिलेगी।
मीन
आपको संशय का शिकार नहीं होना चाहिये। अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। व्यवसायिक क्षेत्र में आपको खास पहचान मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आपकी बातचीत से लोग प्रभावित होंगे। परिवार के सदस्यों में प्रेम भाव रहेगा।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा
(मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ)8651823024
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
More Stories
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :